मौजूदा वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम लगातार 5 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर बनी हुई है। इस समय जिस तरह से रोहित शर्मा की टीम खेल रही है उसे देखकर हर कोई भारत को ही वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार मान रहा है। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी 2023 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली रोहित शर्मा की टीम को बहुत अच्छा बताया है।

Advertisement

हालांकि, जब धोनी से भारत के ट्रॉफी जीतने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि उनके पास हर स्तर तक जाने के लिए एक शानदार टीम है। गुरुवार, 26 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में धोनी से उनकी रिटायरमेंट से लेकर भारतीय टीम से जुड़े कई तरह के सवाल पूछे गए और इस दौरान धोनी ने भी कई राज खोले।

Advertisement

धोनी ने टीम इंडिया के चैंपियन बनने को लेकर कहा, "ये एक बहुत अच्छी टीम है। टीम का संतुलन बहुत अच्छा है। हर खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है। इसलिए सब कुछ बहुत अच्छा लग रहा है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, बाकी समझदार को इशारा काफी है।”

Also Read: Live Score

2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच रविवार, 29 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ होगा। अगले मैचों में उनका सामना 2 नवंबर के दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका से और पांच नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका से होगा। 2023 वर्ल्ड कप में भारत का आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ होगा। ऐसे में अगर भारत ऐसा ही खेलता रहा तो हो सकता है कि टीम इंडिया लीग स्टेज में बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार