12 अप्रैल। अंपायर से बीच मैदान पर जाकर बहस करने के बाद मैच रेफरी ने एक फैसला लेते हुए धोनी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा दिया है। गौरतलब है कि धोनी के द्वारा ऐसा किए जाने के बाद पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है और किसी को यकिन नहीं आ रहा है कि धोनी ऐसा कुछ कर सकते थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी। रवींद्र जडेजा (नाबाद 9) ने निर्णायक ओवर फेंकने आए बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर छक्का मारा।

Advertisement

अगली गेंद नो बॉल हो गई और इस पर एक रन भी आया। महेंद्र सिंह धोनी (58) स्ट्राइक पर थे। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लिए लेकिन अगली गेंद पर स्टोक्स ने उन्हें बोल्ड कर दिया। चौथी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने दो रन लिए।

इस गेंद पर बावल हुआ क्योंकि चेन्नई का कहना था कि यह गेंद कमर से ऊपर थी इसलिए नो बॉल करार दी जानी चाहिए थी। इसी कारण धोनी भी मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिए मैदान पर आ गए। लेकिन अंपायरों ने फैसला नहीं बदला।

पांचवीं गेंद पर सैंटनर ने दो रन लिए। आखिरी गेंद पर जीतने के लिए चार रन की जरूरत थी यहां अगली गेंद वाइड हो गई. अब आखिरी गेंद पर तीन रन की दरकार थी सैंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार