मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए धोनी बन गए पानीपुरी वाला, देखिए दिलचस्प वीडियो !

Updated: Wed, Feb 05 2020 23:12 IST
twitter

5 फरवरी। भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए अवतार में दिख रहे हैं। धोनी वीडियो में अपने पूर्व साथियों रूद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानीपुरी परोस रहे हैं।

एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है जिसके साथ लिखा है, "सीधे मालदीव से। हमारा रॉकस्टार पानीपुरी बना रहा है।"

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ कई लोगों ने इसकी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "पीयूष चावला को धोनी के साथ देखना दिलचस्प है।" एक और शख्स ने लिखा, "बुहत प्रतिभावान माही।" एक और यूजर ने ट्वीट किया, "वो भाग्यशाली हैं.. मुझे जलन हो रही है।"

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें