12 नवंबर। महान धोनी के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। धोनी अब शादी कराते हुए भी दिखाई देंगे। हाल ही में भारत मेट्रिमोनी ने धोनी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की है।
भले ही धोनी इस समय टी-20 टीम से बाहर हैं लेकिन अभी भी विज्ञापन जगत में उनका रूतबा कायम है। अब धोनी एक अलग अंदाज में भी नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि धोनी को चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया जिसके बाद से फैन्स चयनकर्ताओं से काफी नाराज चल रहे हैं।
अब धोनी क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान दिखाई देने वाले हैं। खबरों की माने तो धोनी साल 2019 के वर्ल्ड कप के बाद खुद को इंटरनेशनल क्रिकेट से अलग कर लेंगे।