एमएस धोनी (MS Dhoni) की फिटनेस चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए चिंता का सबब बनी हुई है और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में भी नहीं खेलेंगे। सीएसके के आधिकारियों ने क्रिकबज से बातचीत मे पुष्टि की है कि वह पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव के लिए रिहैब से गुज़र रहे हैं, और इस समय, उन्हें खेलने के लिए पूरी तरह फिट होने में कम से कम एक और हफ़्ता लग सकता है।

Advertisement

अगले सात दिनों में सुपर किंग्स को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो मुकाबले खेलेने हैं, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ। दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच से तो उनका बाहर होना तय है लेकिन केकेआर के खिलाफ खेलना भी मुश्किल है। सुपर किंग्स को धोनी की कमी टूर्नामेंट के पहले तीन मैचों में साफ खली है और पांच बार की चैंपियन मौजूदा सीजन में अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है।

Advertisement

44 साल के धोनी ने टीम के साथ चेन्नई के मैचों में नहीं जाने का फैसला किया है - चाहे वह 30 मार्च को गुवाहाटी हो या 5 अप्रैल को बेंगलुरु। इस बीच, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक घरेलू मैच खेला, उसमें भी धोनी नहीं दिखे। खबरों के अनुसार धोनी फिलहाल चेन्नई में अपने परिवार के साथ हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में रिबैह की प्रकिया से गुजर रहे हैं। कुछ दिन वह नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए भी देखे गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा, “ एमएस रिहैब से गुज़र रहे हैं और इसमें कुछ समय लगेगा। हम यह नहीं कह सकते कि कितना समय लगेगा।”

 उन्होंने यह भी बताया कि डेवाल्ड ब्रेविस, जो साइड स्ट्रेन की वजह से सीज़न की शुरुआत के मैच नहीं खेल पाए थे, अब बेहतर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी रिकवरी कैसी रहती है। अगले मैच से पहले हमारे पास कुछ दिन हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार