चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि वो किसी भी एक्टिव स्टार क्रिकेटर से ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। माही कहीं भी जाते हैं फैंस उनके पीछे-पीछे पहुंच ही जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। आईपीएल 2024 से पहले एमएस धोनी ने देवी मां दुर्गा से आशीर्वाद लेने के लिए देउड़ी माता मंदिर का दौरा किया।

Advertisement

देउड़ी माता के दर्शन के दौरान फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी एक दूसरे पर चढ़ते दिखे। इसी दौरान जब धोनी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपनी कार की तरफ जा रहे थे तभी एक छोटी सी बच्ची ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें बुलाने की कोशिश की और धोनी ने भी कुछ ऐसा किया कि इस बच्ची का दिन बन गया।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ये बच्ची धोनी का हाथ पकड़कर उन्हें बुलाती है तो धोनी भी स्माइल करते हुए हाथ हिलाकर उस बच्ची का दिन बना देते हैं। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

धोनी की बात करें तो उन्हें आखिरी बार पिछले साल मई में आईपीएल के दौरान एक्शन में देखा गया था जब उन्होंने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। इसके बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई और अगले कुछ महीनों में उनका रिहैब भी पूरा हो गया। 42 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के आगामी सीज़न की तैयारी के लिए रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार