बर्मिघम, 1 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि विपक्षी खिलाड़ी को नाट आउट करार दिए जाने के बाद रिव्यू पर फैसला लेने का काम महेंद्र सिंह धोनी का नहीं हो सकता है। और लोगों की भी इसमें भूमिका होती है। 

Advertisement

एजबेस्टन में रविवार को भारत और इंग्लैंड के मैच में हार्दिक पांड्या की एक गेंद जेसन रॉय के दस्ताने को छूकर धोनी के हाथों में चली गई थी। अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। उस समय पांड्या और कोहली ने धोनी से पूछा लेकिन वो आश्वस्त नहीं थे, इसलिए रिव्यू नहीं लिया गया। बाद में रिप्ले में पता चला की गेंद जेसन के दस्ताने को छूकर गई थी।

Advertisement

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में जब रोहित से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह का फैसला लेना कुछ सेकेंड्स की बात है और यह जरूरी नहीं है कि आप हमेशा 100 फीसदी सही ही हों। 

रोहित ने कहा, "वह काफी ट्रिकी चीज है, आप आश्वस्त नहीं होते हैं। आप आज जेसन रॉय के बारे में बात कर रहे हैं ना? हां, कुछ खिलाड़ियों ने आवाज सुनी और कुछ ने नहीं। कप्तान दबाव में थे। यह सही नहीं है कि आप धोनी से उम्मीद करें कि वह हमेशा सही फैसला लेंगे क्योंकि कई विचार एक साथ दिमाग में चल रहे होते हैं और फील्डिंग करने वाले खिलाड़ियों के दिमाग में आते हैं। कुछ खिलाड़ियों को लगा कि किनारा लगा था और कुछ को लगा नहीं लगा था।"

उप-कप्तान ने कहा, "अगर फैसला आपके हक में जाता है तो आप भाग्यशाली होते हैं। अन्यथा हमने देखा कि क्या हुआ क्योंकि आप इस बारे में पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो सकते कि यह सही है या नहीं क्योंकि जब अविश्वसनीय चीज होती है तो गेंदबाज काफी उत्साहित होते हैं और कहते हैं कि वह रिव्यू लेना चाहते हैं लेकिन वह इस बात पर ध्यान नहीं देते कि गेंद लाइन के बाहर है, या इस तरह की कोई और बात।" 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार