कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप का असर पूरे देश पर पड़ा है वहीं अब खबर आ रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धोनी के पिता पान सिंह धोनी और उनकी मां देवकी दोनों को कोरोना की चपेट में आने के बाद रांची के पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

फिलहाल दोनों की ही स्थिति सामान्य है और उनका अस्पातल में डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों का ऑक्सीजन स्तर ठीक है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिर अगले कुछ दिनों में ही दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण को मात दे देंगे।

Advertisement

धोनी इस मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ नहीं हैं। फिलहाल वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। यह खबर निश्चत तौर पर धोनी के लिए एक बड़ा झटका होगी लेकिन हम कामना करेंगे कि जल्द ही उनके माता पिता दोनों कोरोना से ठीक होकर घर वापसी करें।

मालूम हो कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर इस वक्त देश में आ चुकी है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते आईपीएल बंद स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 21 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार