19 फरवरी। एक बार फिर हर किसी की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में धोनी पर होगी। भारत में खेली जाने वाली यह सीरीज धोनी के करियर की आखिरी सीरीज घरेलू सर जमीन पर होगी।
Advertisement
ऐसे में क्रिकेट फैन्स धोनी से धमाकेदार परफॉर्मेंस की उम्मीद लगाए हुए हैं। धोनी ने हाल के समय में जैसे परफॉर्मेंस किया है उसने हर किसी का दिल जीत लिया है।
आपको बात दें कि 24 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 सीरीज के लिए धोनी ने अपना हेयरस्टाइल बदल लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में धोनी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देने वाले हैं।
बाल साइड से शॉर्ट ट्रिम हैं और सामने की तरफ थोड़े स्पाइक्स हैं। सोशल मीडिया धोनी का यह नया लुक छा गया है और उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि हर बार धोनी को उनके मनमाफिक नया हेयरस्टाइल सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना मोती भावनानी देती हैं।