MS Dhoni: मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) मंगलवार (26 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है। चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को और गुजरात ने मुंबई इंडियंस को मात दी। 

 
Advertisement

चेन्नई के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के पास गुजरात के खिलाफ होने वाले मैच में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। बता दें की बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच में धोनी की बल्लेबाजी नहीं आई थी। 

Advertisement

धोनी निकल सकते हैं उथप्पा से आगे

2 रन बनाते ही एमएस धोनी टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रॉबिन उथप्पा से आगे निकलकर पांचवें नंबर पर आ जाएंगे। धोनी ने इस फॉर्मेट में खेले गए 377 मैच की 331 पारियों मे 7271 रन बनाए हैं। वहीं संन्यास ले चुके उथप्पा ने 291 टी-20 मैच की 282 पारियों में 7272 रन बनाए थे।

रैना को पछाड़ने की दहलीज पर

धोनी भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जडने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सुरेश रैना को पछाड़ सकते है। फिलहाल धोनी और रैना 325 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा (487) पहले और विराट कोहली (371) दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

Advertisement

बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा पचास प्लस

Also Read: Live Score

अगर धोनी अर्धशतक जड़ देते हैं तो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल धोनी इस लिस्ट में केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। फिलहाल दोनों ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में 24-24 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार