MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 45 साल के हो गए हैं। उनकी फिटनेस अब पहले जैसे उनका साथ नहीं दे रही। वो IPL 2026 में चोटिल होने के कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या वो IPL 2027 में हिस्सा लेंगे या फिर इससे पहले ही अपने संन्यास की घोषणा कर देंगे। अगर आप भी धोनी के फैन हो और इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हो, तो बता दें कि खुद धोनी ने IPL 2027 में हिस्सा लेने पर अपने फ्यूचर प्लान के हिंट दे दिए हैं।

Advertisement

MSD ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान IPL 2027 में खेलने पर अपनी बात रखी। उन्होंने यहां साफ किया कि अब IPL में खेलना पूरी तरह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। वो बोले, 'मुझे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। रिपोर्ट देखने के बाद दिसंबर से पहले यह आकलन करना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने के लिए कितना फिट हूं। अगर मैं फिट नहीं हुआ, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इस पुरानी गाड़ी को सड़क पर अच्छी तरह चलाने के लिए सब कुछ सही किया जाए।'

ANI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके महेंद्र सिंह धोनी के पूरे बयान का वीडियो साझा किया है। ये वीडियो 44 सेकंड का है, जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Advertisement

धोनी का IPL रिकॉर्ड: महेंद्र सिंह धोनी एक लीज़ेंड क्रिकेटर हैं। धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट की तरह IPL के आंकड़ें भी उनकी महानत की गवाही देते हैं। उन्होंने IPL टूर्नामेंट में 278 मुकाबले खेले और 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

MS Dhoni की कैप्टेंसी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हमेशा ही शानदार प्रदर्शन किया। वो 10 बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे और इस दौरान 5 बार चैंपियन बने। उन्होंने 2022 में रविंद्र जडेजा के द्वारा बीच सीजन कैप्टेंसी छोड़ने और 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के बीमार होने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कैप्टेंसी की जिम्मेदारी संभाली। CSK फैंस पूरी उम्मीद करेंगे कि धोनी 2027 IPL के लिए फिट रहें और एक बार फिर टूर्नामेंट खेलेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार