3 Players Who Can Replace MS Dhoni In CSK XI: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पिंडली में खिंचाव (Calf Strain) की समस्या के कारण आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लगभग शुरुआती दो हफ्तों से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन विकेटकीपर बल्लेबाज़ों के नाम जो कि अब चोटिल महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेकर सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
संजू सैमसन (Sanju Samson): चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन हैं। उन्हें सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए पूरे 18 करोड़ में खरीदा है। संजू 330 टी20 मुकाबलों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने 6 सेंचुरी और 54 हाफ सेंचुरी के साथ 8,400 रन बनाए हैं। उनके पास लीडरशीप के भी गुर हैं जिससे वो सीएसके के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ की भी मदद कर पाएंगे।
कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma): हमारी इस लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी 19 साल के कार्तिक शर्मा हैं, जिनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में अपना खजाना खोल दिया और उन्हें 14 करोड़ 20 लाख में खरीदकर अपनी स्क्वाड में जोड़ा। ये यंग विकेटकीपर बैटर बड़े-बड़े छक्के मारने के लिए जाना जाते हैं और महेंद्र सिंह धोनी की तरह सीएसके के फीनिशर का रोल निभा सकता है। उनके पास 12 टी20 मैचों में 30.36 की औसत और 162.92 की स्ट्राइक रेट से 334 रन दर्ज हैं। इसके अलावा कार्तिक ने 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 43.54 की औसत से 479 रन और 9 लिस्ट ए मैचों में 55.62 की औसत से 445 रन बनाए हैं।
उर्विल पटेल (Urvil Patel): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी 27 साल के उर्विल पटेल हैं, जो कि एक अटैकिंग विकेटकीपर बैटर हैं। टी20 फॉर्मेट में उर्विन का स्ट्राइक रेट लगभग 180 का रहा है और उन्होंने 57 मैचों में 3 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 1,425 रन बनाए हैं। जान लें कि उर्विल को पिछले सीजन सीएसके ने अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका दिया था जहां उन्होंने सभी को प्रभावित किया और 3 मैचों में 212.50 की स्ट्राइक रेट से 68 रन ठोके। सीएसके ने उन पर खूब भरोसा जताया है और उन्हें 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ैकरी फ़ॉल्क्स।