भारत के क्रिकेट दिग्गज एमएस धोनी इस समय आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं लेकिन फैंस अभी से इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि क्या धोनी अगले आईपीएल यानि आईपीएल 2026 में भी खेलेंगे या नहीं? अब इस सवाल का जवाब किसी और ने नहीं बल्कि खुद थाला ने दिया है। धोनी ने साफ किया कि उनके पास अगले सीजन में खेलने का फैसला करने के लिए अभी 10 महीने का समय है।

Advertisement

अभी तक मौजूदा सीजन में एमएस धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और इस समय सीएसके की टीम अंक तालिका में 4 मैचों में 1 जीत और 3 हार के साथ नौवें स्थान पर है। ऐसे में बाकी बचे 10 लीग मैचों में अगर धोनी का बल्ला चलता है तो उनकी टीम का प्रदर्शन भी सुधरता हुआ दिखेगा।

Advertisement

धोनी ने अभी तक चार मैचों में 76 रन ही बनाए हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है। धोनी ने हाल ही में राज शमनी के पॉडकास्ट पर पहुंचे और वहां उन्होंने खुलकर बात करते हुए कहा, "मैं अभी भी आईपीएल खेल रहा हूं और ये मेरे लिए एक साल है। मैं अभी 43 साल का हूं और इस आईपीएल सीजन के अंत तक मैं 44 साल का हो जाऊंगा।"

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "इसलिए, मेरे पास ये तय करने के लिए 10 महीने हैं कि मैं एक और साल खेलना चाहता हूं या नहीं और यह मुझे तय नहीं करना है क्योंकि ये मेरा शरीर है जो तय करता है कि मैं खेल सकता हूं या नहीं। ये इस बारे में नहीं है कि मैं खुश हूं या दुखी। जो कुछ भी हुआ, वो हो गया। इसे बदला नहीं जा सकता। ये सब कुछ स्वीकार करने के बारे में है। आप जानते हैं, जो कुछ भी हो, मैं अपने अंतरराष्ट्रीय रनों में एक और रन नहीं जोड़ पाऊंगा और कोई भी उन्हें कम नहीं कर पाएगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार