30 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)। भारत और श्रीलंका के बीच चौथा वनडे मैच कोलंबो में खेला जाएगा। चौथे वनडे में धोनी के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड होने वाला है। धोनी वनडे क्रिकेट में अपने करियर का 300वां वनडे मैच खेलेगें। इस दौरान धोनी भारत के तरफ से छठे ऐसे खिलाड़ी बन जाएगें जिन्होंने 300 वनडे मैच भारत के लिए खेले हैं। धोनी से पहले ऐसा कारनामा सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अजहर और युवराज सिंह ने कर दिखाया है।   क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

Advertisement

ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ चौथा वनडे धोनी के करियर का सबसे अहम मैच होने वाला है तो जानते हैं धोनी ने अबतक वनडे करियर में क्या - क्या गुल खिलाए हैं।

Advertisement

धोनी ने अबतक 299 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 9608 रन 51.93 की औसत के साथ बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 10 शतक और 65 अर्धशतक जमाए हैं।

धोनी का वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 183 रन हैं जब उन्होंने 31 अक्टूबर 2005 को जयपूर में श्रीलंका के खिलाफ जमाया था। 

धोनी ने वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलकर किया था। 

भारत के तरफ से वनडे क्रिकेट में धोनी सबसे ज्यादा रन बनानें वाले चौथे बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर (18426), गांगुली (11221), द्रविड़ (10768) 

धोनी ने वनडे क्रिकेट में 40 दफा उन मैचों में नॉट रहे हैं जब भारत की टीम ने रन चेस करते हुए मैच जीते हैं। धोनी की इस कला से पता चलता है कि वो कितने कूल क्रिकेटर हैं।

वैसे वनडे क्रिकेट में धोनी सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाज हैं। 72 दफा धोनी नॉट आउट रहे हैं। शॉन पॉलक और चमिंडा वास भी वनडे में 72 पारियों में नॉट आउट रहे हैं।

Advertisement

वनडे क्रिकेट में धोनी 200 छक्के जमाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज हैं। इस समय तक धोनी के नाम 209 छक्के दर्ज है। शाहिद अफरीदी ने 351 छक्के, सनथ जयसूर्या 270 छक्के और गेल 238 छक्के वनडे में जमाए हैं। बैंडन मैक्कुलम ने वनडे में 200 छक्के जमाए हैं।

वनडे क्रिकेट में धोनी अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम सफलतापूर्वक रन चेस करते हुए बल्लेबजी औसत 100 से ज्यादा है। धोनी का वनडे क्रिकेट में सफलतापूर्वक रन चेस करते हुए बल्लेबाजी औसत 101.84 है।

Advertisement

वनडे क्रिकेट में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज हैं। धोनी ने नंबर 6 पर 3738 रन बनाए हैं।

विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने वनडे क्रिकेट में 18 अर्धशतक जमाए हैं। संगाकारा ने भी विकेटकीपर के तौर पर वनडे क्रिकेट में 18 अर्धशतक जमाने का कारनामा किया है।

99 स्टंप धोनी ने वनडे क्रिकेट में कर चुके हैं। यदि चौथे वनडे में धोनी ने एक स्टंप कर दिया तो वो वर्ल्ड क्रिकेट में 100 स्टंप करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएगें।

Advertisement

धोनी के वनडे करियर का सबसे बेहतरीन पल वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ छक्का लगाकर भारत को विश्व विजेता बनाना था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार