टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) ने अपने पूरे करियर के दौरान मैदान पर तो राज किया ही लेकिन उससे कहीं ज्यादा धोनी लोगों के दिलों में बसते हैं। इस बीच थाला धोनी ने कुछ ऐसा काम किया है जिससे सुनने के बाद धोनी के लिए आपके दिल में इज्जत और ज्यादा बढ़ जाएगी। बीते दिनों एक खबर सामने आई थी कि धोनी ने अपने संघर्ष के दिनों में जिस दुकान से चने खाए थे उसके पैसा नहीं चुकाए।

Advertisement

जिसके बाद खुद धोनी उसी चने के ठेले पर गए और 35 हजार रूपए रखकर चुपचाप चले गए। धोनी अपने संघर्ष के दिनों में जिस दुकान से चने खाते थे उस चने वाले का नाम भी महेन्द्र ही है। धोनी के बारे में बोलते हुए उस चने वाले शख्स ने कहा, 'धोनी ने कभी भी उधार चने नहीं खाए थे वो हमेशा पैसे देकर ही चने खाते थे। वैसे तो धोनी से मुझको जाकर मिलना चाहिए था लेकिन वो ही आकर मुझसे मिल गए। वो जब चना खाते हैं तो मुझको याद करते हैं।'

Advertisement

मालूम हो कि धोनी जब रांची कॉलेज के मैदान में खेलने आते थे तब महेन्द्र चने वाले की दुकान से चने खाते थे। चना बेचने वाले महेन्द्र जी ने कहा धोनी चुपचाप 35 हजार रुपए मेरे ठेले पर रखकर चले गए थे। जिसके चलते काफी भीड़ भी लग गई थी। धोनी ने कोई उधार नहीं लिया था बल्कि उन्होंने खुशी से दान किया था।

बता दें कि एम एस धोनी ने कल ही अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी-20 विश्वकप 2011 फिफ्टी ओवर विश्वकप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। इंटरनेशनल क्रिकटे से संन्यास लेने के बाद धोनी चैन्नई की टीम से आईपीएल खेलेत हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार