IPL 2020: धोनी ने रचा इतिहास, एक टीम के लिए 100 मैच जीतने वाले इतिहास के पहले कप्तान बने

Updated: Sun, Sep 20 2020 10:01 IST
MS Dhoni (MS Dhoni)

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में चेन्नई की टीम ने अंबाती रायुडू (71) और फाफ डु प्लेसिस(58) की मदद से मुंबई को 5 विकेटों से हरा दिया।

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर कप्तान 100 जीत हासिल कर ली है। यह आईपीएल की इतिहास में पहला मौका है जब एक कप्तान ने किसी एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 100 मैच जीते है।

वैसे धोनी के नाम आईपीएल में कुल 105 जीत हासिल करने का रिकॉर्ड है। चेन्नई के लिए 100 जीत के अलावा उन्होंने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी बतौर कप्तान पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है।

धोनी के बाद दूसरे नंबर पर कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कराने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बतौर कप्तान 71 मैच जीते है तो वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 60 मैच जीतकर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट तीसरे नंबर पर मौजूद है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें