20 सितंबर। इन दिनों धोनी के रिटायरमेंट को लेकर काफी बातें हो रही है। एक तरफ जहां धोनी खुद को लगातार क्रिकेट के अलग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर धोनी के विकल्प विकेटकीपर की तालाश अभी भी भारतीय टीम मैनेजमेंट पूरी तरह से खत्म नहीं कर सका है।

Advertisement

ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने धोनी को लेकर एक खास बयान दिया है। गावस्कर ने धोनी के रिटायरमेंट वाली खबर को लेकर कहा कि' धोनी के मन में क्या है वो ही बता सकते हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट में खुद के भविष्य को लेकर क्या सोच रहे हैं इसके बारे में सिर्फ वही बता सकते हैँ। 

Advertisement

गावस्कर ने कहा कि धोनी इस समय 38 साल के हो गए हैं और अगला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में है। यानि उस वक्त तक धोनी 39 साल के होंगे। ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट को धोनी के आगे सोचकर चलना चाहिए।

वैसे गावस्कर ने ये भी कहा कि धोनी का टीम में होना दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा देता है। इसके अलावा धोनी अपने परफॉर्मेंस से चाहे वो बल्लेबाजी हो या फिर विकेटकीपिंग हर किसी हैरान करने में अभी भी पीछे नहीं हैं। धोनी का मैदान पर रहना कप्तान को शांत रखता है।

लेकिन मैं ये भी मानता हूं कि धोनी का वक्त आ गया है। धोनी को अपने भविष्य के बारे में फैसला करना चाहिए। मेरा मानना है कि धोनी को खुद ही संन्यास का ऐलान करके खुद ही चले जाना चाहिए। इससे पहले कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाए। धोनी के प्रति मैं बहुत सम्मान रखता हूं और लाखों फैंस में से एक मैं भी हूं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार