5 अप्रैल, (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में पहला मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इसके लिए धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम जमकर तैयारी कर रही है। बुधवार की शाम को चेन्नई के खिलाड़ियों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस की औऱ इस दौरान कप्तान धोनी फुटबॉल का लुत्फ उठाते हुए दिखे।
सीएसके ने अपने ट्वविटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें धोनी एक अन्य शख्स के साथ “फ्रीस्टाइल फुटबॉल” खेलते दिख रहे हैं। इस दौरान धोनी का बैलेंस बहुत शानदार रहा और उन्होंने एक भी बार गेंद नीचे नहीं गिरने दी। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि चेन्नई की टीम दो साल के बैन के बाद आईपीएल में लौटी है। धोनी की कप्तानी में यह टीम आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है।
CR7 nahi, MS7 bolo. @msdhoni vs @tommysimsek. Aaaand @russcsk pic.twitter.com/5WdZyGi2Nj
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 4, 2018