दोस्त हो तो महेंद्र सिंह धोनी जैसा। MS Dhoni अक्सर ही चर्चाओं में रहते हैं और सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। हालांकि इस बार जिस कारण धोनी ने सुर्खियों बटोरी है उसे जानकर आप भी यही कहेंगे कि धोनी यारों के यार हैं और दोस्त हो तो थाला जैसा।

Advertisement

आपको बता दें कि माही की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो एक खास स्टीकर वाले बैट के साथ नेट्स में प्रैक्टिस करते नजर आए हैं। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर इस स्टीकर में ऐसा क्या खास है?

Advertisement

क्यों खास है 'प्राइम स्पोर्ट्स' का स्टीकर?

'प्राइम स्पोर्ट्स' स्टीकर, ये स्टीकर बेहद खास है ऐसा इसलिए क्योंकि ये थाला के करीबी दोस्त परमजीत सिंह की दुकान 'प्राइम स्पोर्ट्स' का स्टीकर है। जी हां, हम यहां धोनी के उसी सिख दोस्त की बात कर रहे हैं जिसे आपने 'MS Dhoni - द अनटोल्ड स्टोरी' मूवी में धोनी के लिए उनकी पहली स्पॉन्सरशिप के लिए भागा दौड़ी करते देखा था।

धोनी ने खास अंदाज में अपने दोस्त को शुक्रिया कहा है और सिर्फ अपना बैट थामकर परमजीत की दुकान की प्रमोशन दुनियाभर में कर दी है। धोनी ने अपने बैट पर प्राइम स्पोर्ट्स का स्टीकर लगाकर सिर्फ नेट्स प्रैक्टिस की जिसके बाद से ही प्राइम स्पोर्ट्स चर्चाओं में हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आगामी आईपीएल सीजन में वो प्राइस स्पोर्ट्स के स्टीकर वाले बैट के साथ ही बल्लेबाजी करते हैं या नहीं। अगर ऐसा होता है तो ये परमजीत के लिए बेहद खास होगा।

आईपीएल के लिए तैयार हैं थाला

Advertisement

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां शुरू कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर धोनी के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें वो बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे हैं। इतना ही नहीं, इसी बीच थाला को मंदिरों में भी कई बार देखा गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार