12 जून। अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाज करीम सादिक के लिए एक बडी़ खुशखबरी है। करीम सादिक को धोनी और रैना ने आईपीएल में सीएसके की जर्सी भेंट स्वरूप दी है।

Advertisement

 करीम सादिक ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने धोनी, रैना और ड्वेन ब्रावो का शुक्रिया अदा किया है। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

आपको बता दें कि करीम सादिक फाउंडेशन के तहत इन टीशर्ट की निलामी कर अफगानिस्तान में हुए रमजान टी20 टूर्नामेंट के दौरान बम धमाके में मारे गए लोगों के लिए फंड इकट्ठा करेंगे।

गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच 14 जून को खेला जाना है। यह टेस्ट मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

अफगानिस्तान की टीम इस प्रकार है

असगर स्तानिकजाई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, इहसानुल्ला जन्नत, रहमत शाह, नसीर जमाल, हाशमतुल्लाह शाहिदी, अफसर जजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जहीर खान, हमजा होटक, सैयद अहमद शेरजाद, यमीन अहमदजई, वफादार मोमंद, मुजीब-उर-रहमान

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार