वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने भविष्यवाणी की है कि एमएस धोनी 2024 आईपीएल में हर मैच नहीं खेलेंगे। वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि धोनी शायद टूर्नामेंट के बीच में आराम करेंगे और इसीलिए उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है।

Advertisement

गेल ने जियो सिनेमा पर बात करते हुए कहा, “धोनी इस सीज़न में कुछ मैचों के लिए बाहर बैठ सकते हैं, लेकिन वो फिट दिख रहे हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।”

Advertisement

एमएस धोनी आईपीएल 2023 में घुटने की चोट से जूझ रहे थे लेकिन उन्होंने फैंस को अपनी तरफ से गिफ्ट देते हुए इस सीज़न में भी खेलने का फैसला किया।उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से एक दिन पहले रुतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान बना दिया और अब वो इस सीज़न में एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में नजर आएंगे। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में धोनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उनकी टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट के साथ शुरुआत की है।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) की शानदार गेंदबाजी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की टीम एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आखिरी बार 2008 में जीती थी। दोनों टीमें इस मैदान पर 9 बार भिड़ी हैं और चेन्नई ने 8 बार जीत हासिल की है। इस मैच में आरसीबी ने इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के तौर पर दिनेश कार्तिक की जगह यश दयाल को खिलाया था। जबकि चेन्नई ने इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के तौर पर मुस्तफिजुर रहमान की जगह शिवम दुबे को खिलाया।

Also Read: Live Score

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 173 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 48(25) रन अनुज रावत के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। दिनेश कार्तिक ने 26 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 38* रन की पारी खेली। अनुज और कार्तिक ने छठे विकेट के लिए 95 (50) रन की साझेदारी निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मैच को 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर और 176 रन बनाकर जीत लिया। डेब्यूटेंट रचिन रवींद्र ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने ने 15 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 28 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 34 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 27 रन का योगदान दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार