भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन इसके बावजूद वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। फैंस को जब-जब उनकी एक झलक दिखती है उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 

Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हाल ही में चल रहे यूएस ओपन 2023 में लाइव टेनिस मैच देखने पहुंचे थे। मैच देखते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं और जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वो बैकग्राउंड में काफी हंस रहे हैं। घुटने में समस्या होने के बावजूद, धोनी ने आईपीएल 2023 का कोई मैच नहीं मिस किया और अपनी टीम को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बना दिया।

Advertisement

आईपीएल 2023 में, उन्होंने केवल 57 गेंदों का सामना किया, लेकिन 182.46 की शानदार स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए, जिसमें 32 नाबाद उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। सीज़न ख़त्म होने के तुरंत बाद, उन्होंने मुंबई में सर्जरी करवाई और कुछ महीनों तक रांची में घर पर आराम किया। यूएस ओपन के आधिकारिक प्रसारकों ने गत चैंपियन कार्लोस अलकराज के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबले का एक वीडियो अपलोड किया और इस वीडियो के बैकग्राउंड में एमएस धोनी दिखाई दे रहे हैं।

Also Read: Live Score

इसके अलावा एक प्रशंसक ने ट्विटर पर भी आर्थर ऐश स्टेडियम से भारत के पूर्व कप्तान के साथ एक सेल्फी साझा की। धोनी फिलहाल खाली समय में अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूम रहे हैं और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वो आईपीएल 2024 में एक बार फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार