15 जुलाई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स पर लगा दो साल का बैन 14 जुलाई को खत्म हो गया। जिसके बाद सीएसके के फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी खुशी जाहिर की। 

Advertisement

इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पीछे नहीं रहे। धोनी ने बड़े ही खास अंदाज में सीएसके का स्वागत किया।

Advertisement

धोनी ने शनिवार सुबह अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स की की पीली जर्सी पहनकर खड़े हुए हैं। धोनी की जर्सी पर उनके लकी नंबर सात के साथ ‘थला’ लिखा हुआ है, जिसका मतलब हिंदी में नायक होता है।

बता दें कि सीएसके की टीम धोनी के दिल के बहुत करीब है। वह लगातार 8 साल तक इस टीम के कप्तान रहे हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम दो बार चैंपियन भी बनी है। 

बैन हटने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के जॉर्ज जॉन कहा था कि आईपीएल 11 के लिए वह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हर हाल में वापस टीम के साथ जोड़ना चाहेंगे।

इसके बाद आज इशारों-इशारों में धोनी ने भी ये बता दिया की वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दोबारा जुड़ना चाहते हैं। 

Advertisement

 

गौरतलब है कि 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने फिक्सिंग से जुड़े मामलों के चलते राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पर दो साल का बैन लगा दिया था। इसके बाद धोनी अगले दो सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम के लिए खेले। पहले सीजन में उन्होंने टीम की कप्तानी की लेकिन  दूसरे सीजन में उन्हें हटाकर स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया था।

 

A post shared by @mahi7781 on

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार