पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Dhoni) ने बीते दिन अपना 32 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। साक्षी धोनी के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई वहीं इस खास अवसर पर, धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी साक्षी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें साक्षी ने धोनी से जुड़ी काफी बातें शेयर की हैं।

Advertisement

साक्षी धोनी ने कहा, 'कभी-कभी कहीं और का गुस्सा, मुझ पर निकलता है। मैं इसके साथ ठीक हूं। हम क्रिकेट के बारे में चर्चा नहीं करते हैं। जीवा केवल उनकी सुनती है। अगर मैं जीवा से कुछ करने को कहती हूं अगर मैं उसे अपना खाना जल्दी खत्म करने या इस सब्जी को खाने के लिए कहती हूं, तो मुझे उसे 10 बार कहना पड़ेगा लेकिन माही उसे एक बार कहता है और वह पलक झपकते ही कर देती है।

Advertisement

जीवा के बारे में हमनें पहले से ही फैसला किया था। जीवा का जन्म विश्व कप के दौरान होने जा रहा था। ऐसे में माही के लिए वापस आने और उसे देखने का कोई मतलब नहीं था। अस्पताल में हर कोई ऐसा था, 'ओह तुम्हारे पति नहीं आ रहा है' लेकिन मेरे हिसाब से यह ठीक था। क्रिकेट उनकी प्राथमिकता है, और वह मेरी प्राथमिकता हैं। 

जब आप प्यार में होते हैं तो आप इसे बलिदान नहीं कह सकते। आप ऐसा सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि आप उस व्यक्ति से प्यार करते हैं। बता दें कि 2015 में वर्ल्ड कप के दौरान धोनी की बेटी जीवा का जन्म हुआ था लेकिन धोनी भारत की ओर से क्रिकेट खेलते रहे थे। धोनी की पत्नी साक्षी ने उस वक्त धोनी से बात न हो पाने के चलते सुरेश रैना को टेक्स्ट मेसेज कर बेटी के जन्म के बारे में जानकारी दी थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार