12 अगस्त,नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन की शुरआत से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक बड़ी खबर आई है। चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दैरान ये कहा है कि अगर सब चीज ठीक रहा तो धोनी 2021 तथा 2022 के आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

काशी ने कहा कि, " हमें धोनी को लेकर कोई चिंता नहीं है। सब चीज ठीक रहा तो धोनी 2021 और 2022 के आईपीएल सीजन में भी चेन्नई सुपरकिंग्स की बागडोर संभालते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा है कि मुझे भी मीडिया के तरफ से ये खबर मिली है की धोनी ने अपने शहर झारखंड में आगामी आईपीएल के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। हमें धोनी को कुछ समझाने की कोई जरूरत नहीं है। वो अपने जिम्मेदारियों को बखूबी जानते है। वो अपनी टीम औए खुद का ख्याल रखना जानते है।"

Advertisement

धोनी फिलहाल झारखंड में बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहे है और वो जल्द ही भारत की 15 सदस्यीय टीम के साथ एक छोटे से कैम्प ट्रेनिंग के लिए जुड़ेंगे। यह ट्रेनिंग कैम्प 16 अगस्त से 20 अगस्त के बीच आयोजित होगा।

आईपीएल के 13 वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होने वाली है। ऐसे में सबकी सबकी नजर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी पर है जो की लगभग डेढ़ साल साल क्रिकेट के मैदान पर कदम रखेंगे। धोनी ने अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाईनल मुकाबला खेला था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार