14 नवंबर। भले ही धोनी क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं लेकिन फैन्स के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी की फैन फॉलोइंग काफी हैं। चाहे बच्चे हो या फिर बुढ़े धोनी के फैन्स लिस्ट में शामिल हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि धोनी भारतीय क्रिकेट के लिए एक महान खिलाड़ी तो हैं ही लेकिन अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीतने में पीछे नहीं रहते हैं।
अभी हाल ही में धोनी ने एक छोटे से बच्चे के साथ अपने गाड़ी को रोककर बात की और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।
धोनी के द्वारा छोटे से बच्चे की ख्वाहिश को पूरा करता देख बाकी के फैन्स काफी खुश हुए हैं और धोनी की वाहवाही कर रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी अब जनवरी में क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज होगा।