26 जनवरी। भारत ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए हैं। 

Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और उसके बल्लेबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए किवी टीम के सामने 325 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है। स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। रोहित की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए।  महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे। अंबाती रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए। 

धोनी ने 48 रन की शानदार पारी खेली और वनडे में एक जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी वनडे में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले 11वें बल्लेबाज बन गए हैं।

धोनी ने लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब धोनी के नाम 285 वनडे पारियों में 10414 रन बनाए हैं। इस दौरान 10 शतक और 70 अर्धशत क धोनी के नाम दर्ज हो गए हैं। लारा के नाम 10405 रन दर्ज हैं।          

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार