28 अगस्त, कैंडी (CRICKETNMORE)। कैंडी में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। तीसरे वनडे में भारत के तरफ से रोहित शर्मा की लाजबाव शतक बनाकर कमाल कर दिया तो वहीं एक बार फिर महान धोनी ने संकटमोचन बनकर भारत को शानदार जीत दिला दी।

Advertisement

धोनी की शानदार पारी के बाद हर कोई धोनी को सलाम करने लगा है। ऐसे में धोनी के बारे में मुख्य चयनकर्ता ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे में जानकर आप धोनी के समर्पण को सलाम करेगें। क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

एक समारोह में पहुंचे एम एसके प्रसाद ने धोनी के साथ घटित हुए एक बड़ी घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि वो अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने को लेकर कितने समर्पित हैं। आगे जाने धोनी की इस महान गाथा की कहानी►

 

एमएसके प्रसाद ने धोनी के समर्पण को लेकर कहा है कि बांग्लादेश में एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच खेला जाना था। उस मैच से पहले धोनी की पीठ में दर्द थी जिसके बाद ये कयास लगने लगे थे कि धोनी पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच नहीं खेल पाएगें।

हुआ ये था कि जिम में वर्कआउट करने के क्रम में डंबल उठाने के क्रम में उनके पीठ को झटका लगा जिसके कारण वो चोटिल हो गए।  इसके बाद ये लगने लगा कि धोनी पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएगें। ऐसे में हमने धोनी की जगह पार्थिव पटेल को खेलाने का मन बना लिया था। 

इस घटना के बाद मैं ढ़ाका पहुंचा और धोनी के कमरे में जाकर उनसे उनके रिप्लेसमेंट के  बारे में बात की। लेकिन धोनी ने मुझे कहा कि प्रसाद भाई आप चिंता करें। इसके बाद मैच से पहले वाली रात को मैं धोनी के कमरे में गया ताकि उनसे आखिरी राय पूछा जाए। जैसे ही में उनके कमरे में गया धोनी अपने कमरे में नहीं थे।

 

मैंने फिर बाहर देखा तो धोनी स्वीमिंग पूल के पास चलने की कोशिश कर रहे थे। मैं ये देखकर हैरान रह गया था कि धोनी पाकिस्तान के खिलाफ मैच किसी भी हाल में खेलना चाहते थे। मैच वाले दिन मैं ये देखकर हैरान रह गया कि धोनी पैड बांधकर मैच खेलने के लिए बिल्कुल तैयार थे।

 धोनी ने मुझे अपने कमरे में बुलाया और कहा कि प्रसाद भाई आप चिंता ना करें। अगर मेरा एक पैर भी नहीं होगा तो भी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलूंगा। इसके बाद धोनी की कप्तानी में भारत की टीम ने पाकिस्तान की टीम को करारी शिकस्त दे दी थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार