T20I Match: देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के साथ पूरी दुनिया में जहां भी भारतीय हैं, वहां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर लिखा, "संविधान से चलने वाले देश के 77 साल। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।"

Advertisement

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, "हमारा एक संविधान है। हमारी पहचान भी एक होनी चाहिए - भारतीय। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।"

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने देश को 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा, "गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आइए हम अपने संविधान और अपने नायकों के बलिदान का सम्मान करें। भारतीय होने पर गर्व है। जय हिंद।"

पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, "एक देश तब आगे बढ़ता है जब उसके लोग धर्म को खुद से ऊपर रखते हैं। आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।"

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद। जय भारत।"

Advertisement

पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। धवन ने एक्स पर लिखा, "दिल से हिंदुस्तानी। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं"।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं'।

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं'।

Also Read: LIVE Cricket Score

पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बलदेव सिंह, भगवानदास रायकर, प्रवीण कुमार, सविता पुनिया, और व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा हुई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार