आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 32वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा। जब लंका की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो फैंस को एक अच्छे स्टार्ट की उम्मीद थी लेकिन अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान के इरादे कुछ और थे। मुजीब ने श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका को एक ऐसी गेंद डाली जिसे आप बॉल ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार भी कह सकते हैं।

Advertisement

ये श्रीलंका की पारी का दूसरा ही ओवर था और इस ओवर में निसांका काफी परेशानी में नजर आ रहे थे। इसके बाद मुजीब ने ओवर की आखिरी गेंद कैर्रम गेंद डाली जिसका निसांका के पास कोई जवाब नहीं था। निसांका ने सोचा कि मुजीब की कैर्रम गेंद अंदर आएगी लेकिन गेंद ने अपना कांटा बदला और ऑफ स्टंप से जा टकराई।

Advertisement

मुजीब की इस गेंद पर क्लीन बोल्ड होने के बाद निसांका का चेहरा लटका हुआ था और उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वो बोल्ड हो गए हैं। इस विकेट का वीडियो खुद आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और फैंस मुजीब की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, इस मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने मिडल ओवर्स में शानदार वापसी की और अफगानी टीम को 144 पर ही रोक दिया।

अफगानिस्तान के लिए इस मैच में दोनों ओपनर्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 28 रन बनाए तो वहीं उस्मान घनी ने 27 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही अगर लंकाई गेंदबाज़ों की बात करें तो वानिंदु हसरंगा ने तीन विकेट लिए जबकि लहिरू कुमारा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार