एक वक्त ऐसा था जब टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपने परिवार के साथ बड़ौदा में एक छोटे से कमरे वाले घर में रहते थे। वक्त बदला हालात बदले हार्दिक पांड्या को ना केवल नाम मिला बल्कि उन्होंने बेशुमार दौलत भी कमाई। हार्दिक पांड्या को खास बनाने में आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का भी भरपूर हाथ रहा है।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी के बारे में खुलकर बातचीत की है। हार्दिक पांड्या ने कहा, ' मुकेश सर ने एक बार मेरे पिता को बुलाया और उनसे कहा था कि अपने बच्चों की चिंता मत करो, अब वो मेरे बच्चे हैं। उनकी बातें सुनकर मेरे पिता का दिल भर आया था।'

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने एक और वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा, 'किसी ने आकर मुझसे और क्रुणाल से कहा मुकेश सर तुम दोनों को बुला रहे हैं क्योंकि अमिताभ बच्चन जी आप लोगों से मिलना चाहते हैं। मैंने अपने साथ अपने पिता को भी ले गया। अमित जी ने मेरे पिता से कहा इतनी बढ़िया संतान आपने पैदा कर दी हैं। भारत का नाम रोशन कर दिया। मेरे पिता इस बात को सुनकर बहुत ज्यादा खुश थे और उन्होंने कम से कम 1000 लोगों से यही बात कही होगी।'

बता दें कि हार्दिक पांड्या शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। मुंबई की टीम ने IPL 2015 में हार्दिक को 10 लाख रूपए में अपनी टीम में शामिल किया था। 2018 में, मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल में अपने साथ बनाए रखने के लिए 11 करोड़ रुपये (लगभग 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) दिए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार