Mukesh Choudhary And Mitchell Starc Viral Video:  इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 48वें मुकाबले में बीते मंगलवार, 05 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने 17.3 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 8 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद CSK के तेज गेंदबाज़ मुकेश चौधरी का एक फैनबॉय मूमेंट देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट एक 29 सेकंड का वीडियो साझा किया है जिसमें मुकेश चौधरी किसी फैनबॉय की तरह ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क के साथ फोटो खिंचवाने के लिए इंतज़ार करते दिखे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मिचेल स्टार्क चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों से मुलाकात कर रहे होते हैं और मुकेश उनके साइड में किसी फैनबॉय की तरह खड़े होते हैं।

Advertisement

यहां वो मिचेल स्टार्क के साथ फोटो लेना चाहते थे जो कि उन्हें कुछ ही समय बाद मिल भी जाती है। खास बात तो ये है कि यहां मुकेश को स्टार्क के साथ सेल्फी लेने का भी मौका मिलता है जिससे तो उनका दिन ही बन जाता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि 29 साल के मुकेश चौधरी, मिचेल स्टार्क की तरह ही एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं जो कि उन्हें अपना आइडल भी मानते हैं। बात करें अगर दिल्ली और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले में इन दोनों के प्रदर्शन की तो मुकेश चौधरी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट झटका, वहीं मिचेल स्टार्क को कोई विकेट तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 30 रन ही दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली के ही अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम ने ही टॉस जीता और बैटिंग करके अपनी इनिंग के 20 ओवर में 155 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रन ठोके, वहीं कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर मेहमान टीम ने बेहद ही आसानी से 17.3 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार