रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में फील्डिंग के दौरान मुकेश कुमार के साथ एक डरावना पल देखने को मिला, जब कैच पकड़ने की कोशिश में उनकी नाक पर गेंद लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उनके नाक से खून बहने लगा और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

Advertisement

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में शनिवार (18 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

Advertisement

यह घटना पारी के 18वें ओवर में हुई, जब लुंगी एनगिडी गेंदबाज़ी कर रहे थे। आरसीबी के बल्लेबाज़ जितेश शर्मा ने एक शॉट खेला, जो बल्ले का मोटा किनारा लेकर हवा में गया। मुकेश कुमार ने उसे पकड़ने के लिए आगे की ओर डाइव लगाई, लेकिन गेंद उनके हाथ छिटक गई और कैच छुट गया। इस दौरान जब वह मैदार पर गिर तो उनके नाक पर चोट आ गई और गेंद लगते ही मुकेश कुमार के नाक से खून बहने लगा। मैदान पर मौजूद फिजियो तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और हालात को देखते हुए उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

VIDEO:

गौरतलब है कि मुकेश कुमार इससे पहले ही अपने चार ओवर के स्पेल में 32 रन दकर कप्तान रजत पटीदार (8) के रुप में अहम विकेट ले चुके थे। वहीं इस सीजन में उन्होंने कई मैचों में टीम को शुरुआती विकेट दिलाए हैं। ऐसे में टीम उम्मीद करेगी यह चोट ज्यादा गंभीर ना हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जिसमें फिल साल्ट ने 38 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। ट्रिस्टन स्टब्स (60*)  और केएल राहुल (57) की पारियों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार