रणजी ट्रॉफी 2022 (Ranji Trophy 2022) में ओडिशा के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की टीम मज़बूत स्थिति में पहुंच चुकी है और मुंबई की नाव को डूबने से बचाने का श्रेय जाता है युवा बल्लेबाज़ अरमान जाफर को, जिन्होंने थर्ड राउंड मैच में शानदार 125 रनों की पारी खेलकर अपने चाचा वसीम जाफर की टीम को ही रुलाने का काम किया है।

Advertisement

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि अरमान जाफर भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर के भतीजे हैं और इस समय वसीम जाफर ओडिशा के कोच हैं। लेकिन जब मुंबई की टीम ओडिशा के साथ दो-दो हाथ करने उतरी तो अरमान ने ओडिशा के अरमानों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

अरमान जाफर ने शानदार शतक बनाते हुए 125 रनों की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और दो छक्के भी देखने को मिले। अरमान के अलावा सरफराज अहमद ने भी 165 रनों की पारी खेली। इन दोनों की बदौलत ही मुंबई की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 431 रन बना पाई। इस मैच में अजिंक्य रहाणे भी मुंबई के लिए खेल रहे थे लेकिन वो पहली ही गेंद पर 0 पर आउट हो गए।

मुंबई के 431 रनों के जवाब में ओडिशा की टीम 284 रनों पर ही ऑलआउट हो गई जिसके चलते पृथ्वी शॉ की टीम को 147 रनों की बड़ी बढ़त भी मिल गई। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस लीड के साथ मुंबई की टीम मैच में कितना आगे निकल पाती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार