मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की आईपीएल में खराब फॉर्म जारी है और वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शनिवार को यहां आईपीएल मुकाबले में तीन गेंदों में शून्य बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

यह आईपीएल में रोहित का 16वां शून्य था जो प्रतियोगिता के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है। उन्होंने दिनेश कार्तिक, मनदीप सिंह और सुनील नारायण को पीछे छोड़ दिया है जिनके नाम 15-15 शून्य हैं।

Advertisement

रोहित मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में तीन गेंदों पर शून्य बनाकर आउट हुए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने तीसरे नंबर पर उतरने का फैसला किया और ओपनिंग की जिम्मेदारी आलराउंडर कैमरून ग्रीन ने ईशान किशन के साथ संभाली।

लेकिन इस योजना ने काम नहीं किया और ग्रीन दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। रोहित को तीसरे नंबर पर उतरना पड़ा। रोहित ने आखिरी बार 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ओपनिंग नहीं की थी। लेकिन उनकी पारी ज्यादा नहीं चली और वह दीपक चाहर की गेंद पर लैप शॉट खेलने की कोशिश में बैकवर्ड पॉइंट पर रवींद्र जडेजा को आसान कैच दे बैठे। पिछली चार पारियों में रोहित ने 0, 0, 3, 2 के स्कोर बनाये हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार