आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पृथ्वी शॉ के लिए आने वाले दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं क्योंकि पिछले साल उनके साथ हुई घटना एक बार फिर से उनका पीछा करती दिख रही है। पिछले साल पृथ्वी शॉ और इन्फ्लुएंसर सपना गिल के बीच एक पब में बड़ा विवाद हो गया था और सपना ने शॉ पर उनके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और अब मुंबई की एक अदालत ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

Advertisement

मुंबई कोर्ट ने पुलिस से पृथ्वी शॉ के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल की छेड़छाड़ की शिकायत पर संज्ञान लेने को कहा है। हालांकि, अदालत ने सपना की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उनकी शिकायत के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज के खिलाफ एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज नहीं करने के लिए पुलिस के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया था।

Advertisement

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एससी तायडे ने पुलिस से इस मामले में 19 जून तक अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने का आग्रह किया है। बता दें, सपना ने शॉ पर अंधेरी (मुंबई) के उपनगरीय इलाके के एक पब में उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। हालांकि, शॉ ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया था। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, जो फिलहाल जमानत पर है, को मुंबई क्रिकेटर पर हमले के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया था।

ये सारा विवाद सेल्फी खींचने को लेकर हुई बहस को लेकर हुआ। अपनी जमानत के बाद, सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ कथित छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने के लिए अंधेरी के हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन गई। एफआईआर से इनकार किए जाने के बाद, उन्होंने मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया। वकील अली काशिफ खान देश की मदद से दायर की गई शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव के खिलाफ अपनी शिकायत में, सपना ने आईपीसी की धारा 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 354 (छेड़छाड़) और 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज करने की कोशिश की।

Also Read: Live Score

सपना के दावे के विपरीत, पुलिस ने बताया कि उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे ये पता चले कि शॉ ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस इस बात की पुष्टि कर सकी कि सपना को हाथ में बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी की कार का पीछा करते हुए देखा गया था और उसने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया था। यहां तक कि गवाहों ने भी पुष्टि की कि सपना के साथ किसी ने छेड़छाड़ नहीं की थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले में क्या होता है?

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार