सूर्यकुमार यादव (नाबाद 76 रन) और जसप्रीत बुमराह (4-20) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के 20वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया। राजस्थान के खिलाफ आईपीएल में पांच साल बाद मुंबई ने पहला मैच जीता है। 

Advertisement

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 18.1 ओवरों में 136 रनों पर ही ऑलआउट हो घई। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में उलटफेर कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई की यह 6 मैचों में चौथी जीत है और उसके 8 पॉइट हो गए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को नुकसान हुआ है। पांच मैचों में तीन हार के साथ उसके सिर्फ 4 पॉइंट और टेबल में टीम सातवें नंबर पर खिसक गई है। 

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल 5 मैचों में 302 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किए हुए हैं। वहीं पर्पल कैप दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के नाम है। रबाडा ने पांच मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार