7 मई। सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहले क्वालीफायर में 6 विकेट से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर इशान किशन ने 28 रन बनाए। सूर्य कुमार यादव और इशान किशन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की जिसके कारण मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य को हासिल कर पाने में सफल रही।

Advertisement

एक समय मुंबई के 2 विकेट 21 रन पर गिर गए थे। लेकिन इसके बाद सूर्य कुमार यादव ने इशान किशन के साथ संघर्ष दिखाया और टीम को विजयी द्वार तक ले जाने में सफल रहे। हार्दिक पांड्या आखिर में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

हालांकि मैच के 14वें ओवर में इमरान ताहिर ने इशान किशन और क्रुणाल पांड्या को आउट कर मैच में रोमांच ला दिया। लेकिन फिर हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर मुंबई को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2019 के फाइनल में पहुंच गई। सीएसके की ओर से इमरान ताहिर ने 2 विकेट और दीपक चाहर के खाते में एक विकेट आए।

इससे पहले मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को  मुंबई इंडियंस ने चार विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया। सीएसके टीम के लिए अंबाती रायडू ने नाबाद 42, कप्तान महेंद्र सिंह ने नाबाद 37 और मुरली विजय ने 26 रन बनाए। रायडू और धोनी ने पांचवें विकेट के लिए 66 रन की अविजित साझेदारी की।  मुंबई के लिए राहुल चाहर ने दो और क्रुणाल पांड्या तथा जयंत यादव ने एक-एक विकेट लिया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से मैच के हीरो

राहुल चाहर और सूर्य कुमार यादव

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार