दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस उम्मीद से उतरी थी कि वह इस मैच को जीत 16 अंक कर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी को मजबूत कर लेगी, लेकिन मौजूदा विजेता ने दिल्ली को नौ विकेट से हरा उसकी मुश्किलों को बढ़ा दिया।  

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली 20 ओवरों में नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए यह लक्ष्य आसान था। ईशान किशन (नाबाद 72, 47 गेंद, चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने यह लक्ष्य 14.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

Advertisement

दिल्ली के अभी भी 14 अंक ही है और उसे अपना अंतिम लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलना है। बेंगलोर के खिलाफ दिल्ली को जीत चाहिए होगी नहीं तो उसके लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो जाएगी।

किशन और क्विंटन डी कॉक (26) ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर मुंबई की जीत पक्की कर दी थी। एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर क्विंटन डी कॉक प्लेड ऑन हो गए।

लेकिन किशन के लिए सब कुछ आसान था। वह आसानी से दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। कागिसो रबाडा, नॉर्खिया, रविचंद्रन अश्विन को वह आसानी से खेल रहे थे। किशन ने भी छक्का मार मुंबई को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर किशन के साथ नाबाद लौटे।

इससे पहले, जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली के लिए मुश्किलें पैदा कर दी थीं।

Advertisement

दिल्ली ने पहले ही ओवर में अपने इन-फॉर्म बल्लेबाज शिखर धवन (0) का विकेट खो दिया था। इस मैच में टीम में लौटे पृथ्वी शॉ (10) भी तीसरे ओवर में पवेलियन लौट लिए। दिल्ली का स्कोर 15 पर दो विकेट था।

कप्तान श्रेयस अय्यर (25) और ऋषभ पंत (21) ने टीम को संभालने का भरसक प्रयास किया। अय्यर को राहुल चहर ने डी कॉक के हाथों स्टम्पिंग करा दिया।

मध्य के ओवरों में आए बुमराह ने फिर अपना कमाल दिखाया और तीन विकेट लिए। पहले उन्होंने मार्कस स्टोयनिस (2) को आउट किया। बुमराह ने फिर अपना अगला शिकार पंत को बनाया।

Advertisement

इस मैच में वापसी करने वाले हर्षल पटेल (5) को भी बुमराह ने एलबीडब्ल्यू किया बुमराह के इन झटकों के बाद दिल्ली का स्कोर 73 रनों पर छह विकेट हो गया था।

इसके बाद शिमरन हेटमायर (11) को नाथन कुल्टर नाइल ने आउट कर दिल्ली की एक अच्छा स्कोर हासिल करने की बची खुची उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। रविचंद्रन अश्विन (12) ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। 12 रन बनाने वाले रबाडा को बुमराह ने पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट किया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार