आईपीएल सीजन 13 का खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने पांचवी बार इस ट्रॉफी को जीतने में कामयाबी पाई है। मुंबई की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम है और उसको ट्रॉफी जीताने में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का अहम योगदान है। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया था। 

Advertisement

आकाश चोपड़ा के इस बयान पर अब रोहित शर्मा ने रिएक्ट किया है। आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के बाद सवाल उठाते हुए कहा था कि, 'क्या रोहित आरसीबी के साथ आईपीएल की ट्रॉफी जीत पाते?' रोहित ने आकाश चोपड़ा को करारा जवाब देते हुए कहा, 'रातों रात अच्छी टीम नहीं बनी है मुंबई इंडियंस। एक रास्ता है जिसपर MI चलती है और मैं उसका पालन करता हूं। MI अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करती है।'

Advertisement

रोहित शर्मा ने आगे कहा, 'MI खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने में विश्वास नहीं करती है। पिछले 4 सालों में MI ने कोर टीम बनाई है। कायरन पोलार्ड तो 2010 से ही टीम के साथ हैं।' बता दें कि रोहित शर्मा की ही कप्तानी में मुंबई की टीम ने 5 बार ट्रॉफी जीतने में कामयाबी पाई है।

वहीं अगर आईपीएल 2021 की बात करें तो जल्द ही मैगा ऑक्शन हो सकता है। वहीं खबरों की मानें को आईपीएल के अगले सीजन के लिए नई फ्रेंचाइजी टीम को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसपर किसी तरह का बयान नहीं आया है लेकिन अगर ऐसा होता है तो आईपीएल 2021 से पहले मेगा ऑक्शन होना तय है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार