मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। मौजूदा चैम्पियन मुंबई ने शनिवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के नौंवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह चार अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को 19.4 ओवर में 137 रन पर आलआउट कर दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 43 और कप्तान डेविड वार्नर ने 34 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्को की बदौलत 36 रन बनाए। विजय शंकर ने 28 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस के लिए राहुल चाहर और और ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन, जबकि क्रुणाल पांड्या व जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार