हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाये जानें पर फैंस हुए नाराज तो इस पूर्व क्रिकेटर ने कह दी ये बड़ी बात

Updated: Sat, Dec 16 2023 18:42 IST
हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाये जानें पर फैंस हुए नाराज तो इस पूर्व क्रिकेटर ने कह (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड किया था। अब उन्हें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह टीम का कप्तान बना दिया गया है। हालाँकि यह फैसला फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाखों की संख्या में अपने फॉलोअर्स खो दिए है। अब इस चीज पर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि फैंस को खुश होना चाहिए कि पांड्या फ्रेंचाइजी में लौट आए।

डिविलियर्स ने कहा कि, "हार्दिक के लिए ईमानदारी से कहें तो वह भी लंबे समय तक मुंबई के लड़के थे। वह अपने आईपीएल करियर की शुरुआत से ही हमेशा मुंबई के लड़के थे। जब उन्होंने कुछ ट्रॉफियां जीती तो वह उनके साथ थे। मैं आपकी बात से सहमत हूं कि जब हार्दिक ने आगे बढ़ने का फैसला किया, तब सूर्या और बुमराह ब्रांड के प्रति वफादार रहे, अगर आप ऐसा कहना चाहते हैं। लेकिन वह वापस आ गया है। मुझे लगता है कि मुझे यह काफी अजीब लगा कि प्रतिक्रिया काफी नकारात्मक थी। मैं ऐसे पोस्ट पढ़ रहा हूं जिनमें कहा गया है कि मुंबई इंडियंस सोशल प्लेटफॉर्म पर 1 मिलियन फॉलोअर्स खो गए हैं और लोग परेशान हैं।"

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, "तुम्हें उनके वापस आने पर खुश होना चाहिए। मैं जानता हूं कि उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए दो आईपीएल सीजन खेले और एक ट्रॉफी जीती। उन्होंने दूसरे में फाइनल में जगह बनाई। और अब वह अधिक अनुभवी खिलाड़ी, अधिक अनुभवी कप्तान के रूप में वापस आना चाहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि आप लोग (फैंस) उसे थोड़ा बढ़ावा देंगे, मुंबई इंडियंस कैंप में उसका वापस स्वागत करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि अगर वह बाकी टीम के साथ ट्रॉफी जीतता है, तो आप लोगों को इससे कोई समस्या नहीं होगी।"

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (एलएसजी से ट्रेड), हार्दिक पांड्या (जीटी से ट्रेड)।

Also Read: Live Score

मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किये गए खिलाड़ी: अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, राइली मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें