Mumbai Indians schedule IPL 2026: गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल (IPL 2026) के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो चुका है और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस  (MI) एक बार फिर छठी खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मुंबई इंडियंस अपने सभी सात घरेलू मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी, जहां फैंस को हमेशा की तरह जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा।

Advertisement

मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। इसके बाद टीम 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में और 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में अपना अगला मुकाबला खेलेगी। वहीं लीग स्टेज का आखिरी मैच 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई में ही होगा।

Advertisement

इस सीजन मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी टक्कर अपने चिर-प्रतिद्वंदी चेन्नई सुपर किंग्स से दो बार होगी। पहला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 2 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इसके अलावा MI इस सीजन KKR, RCB, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी दो-दो मुकाबले खेलेगी, जिससे फैंस को कई बड़े मैच देखने को मिलेंगे।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस हमेशा से आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक रही है और इस बार भी टीम से काफी उम्मीदें होंगी। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर MI एक बार फिर ट्रॉफी की बड़ी दावेदार मानी जा रही है।

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल:

  1. 29 मार्च – मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स – मुंबई – 7:30 PM
  2. 4 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस – दिल्ली – 3:30 PM
  3. 7 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस – गुवाहाटी – 7:30 PM
  4. 12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मुंबई – 7:30 PM
  5. 16 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स – मुंबई – 7:30 PM
  6. 20 अप्रैल – गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस – अहमदाबाद – 7:30 PM
  7. 23 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स – मुंबई – 7:30 PM
  8. 29 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद – मुंबई – 7:30 PM
  9. 2 मई – चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस – चेन्नई – 7:30 PM
  10. 4 मई – मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स – मुंबई – 7:30 PM
  11. 10 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस – रायपुर – 7:30 PM
  12. 14 मई – पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस – धर्मशाला – 7:30 PM
  13. 20 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस – कोलकाता – 7:30 PM
  14. 24 मई – मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स – मुंबई – 3:30 PM
Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड:
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, डैनिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत और मोहम्मद इज़हार।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार