VIDEO: 'सलाम रोहित भाई', MI ने KGF स्टाइल में किया रोहित को जन्मदिन पर विश

Updated: Tue, Apr 30 2024 14:37 IST
VIDEO: 'सलाम रोहित भाई', MI ने KGF स्टाइल में किया रोहित को जन्मदिन पर विश (Image Source: Google)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्ममा आज यानि 30 अप्रैल, 2024 के दिन अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित को उनके इस खास दिन पर दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं और इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने उन्हें एक अनोखे अंदाज़ में विश किया है।

मुंबई इंडियंस ने लोकप्रिय फिल्म "केजीएफ" के एक सॉन्ग का इस्तेमाल करके रोहित को उनके जन्मदिन पर ट्रिब्यूट दिया है। वीडियो में रोहित की क्लिप हैं, जो मशहूर सॉन्ग "सलाम रॉकी भाई" पर आधारित है। रोहित का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

अगर सिर्फ क्रिकेट की बात करें तो आईपीएल में 2013 के बाद से उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए पांच ट्रॉफी जीती हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने एक हैरान करने वाला फैसला लेते हुए आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया और भविष्य को देखते हुए हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया लेकिन इस सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और अगर वो अपने अगले सभी मैच नहीं जीते तो प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो जाएंगी।

Also Read: Live Score

अपने जन्मदिन के मौके पर रोहित शर्मा लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एक्शन में होंगे। मुंबई और रोहित दोनों का लक्ष्य इस अवसर को यादगार बनाने के लिए जीत हासिल करना होगा। अगर इस मैच में मुंबई को जीत हासिल करनी है तो रोहित शर्मा का चलना जरूरी होगा।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें