2 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस की टीम के तरफ से एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस बार आईपीएल 2018 के लिए रोहित शर्मा समेत हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को रिटेन करने वाली है।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल 2018 के लिए रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट को 4 जनवरी को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप देनी है। ऐसे में खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2018 के लिए रोहित शर्मा के साथ - साथ पांड्या बंधुओं को रिटेन करने का फैसला ले सकती है।

Advertisement

इसके अलावा ये भी खबर है कि हो सकता है कि बुमराह को मुंबई इंडियंस की टीम रिटेन नहीं करे लेकिन इस बारे में अभी आधिकारिक ऐलान मुंबई इंडियंस की तरफ से नहीं हुआ है। आपको बता दें कि इस बार के आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी का भार रोहित शर्मा के कंधों पर होगा।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 3 दफा आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही है तो वहीं हार्दिक पांड्या इस समय भारत के शानदार ऑलराउंडर हैं और उनके क्षमता को देखते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ऐसा फैसला ले सकती है।

क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी के साथ - साथ बल्लेबाजी में भी कमाल का परफॉर्मेंस करते हैं। आईपीएल 2016 में क्रुणाल पांड्या ने अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता था। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम अपने इन तीन स्टार खिलाड़ियों को रिटेन कर नीलामी में जाने के बारे में सोच रही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार