Mumbai Indians ने अपने खिलाड़ियों को सुनाई सज़ा! जान लीजिए क्यों सुपरमैन बने घूम रहे हैं Ishan Kishan

Updated: Wed, Apr 03 2024 12:16 IST
Mumbai Indians ने अपने खिलाड़ियों को सुनाई सज़ा! जान लीजिए क्यों सुपरमैन बने घूम रहे हैं Ishan Kisha (Ishan Kishan)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) हाल ही में 'सुपरमैन ड्रेस' में ट्रेवल करते नज़र आए। ईशान किशन को ऐसी अज़ीबोगरीब हरकत करता देख जहां फैंस की हंसी छूटी वहीं वो ये जानने के लिए भी उत्साहित हो गए कि आखिर ईशान 'सुपरमैन ईशान' बने क्यों घूम कर रहे हैं? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आपको बता दें कि ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने सजा सुनाई है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों को सजा देने का मज़ेदार तरीका निकाला है। उन्होंने ये फैसला किया है कि जो भी खिलाड़ी टीम मीटिंग में देरी से आएंगे उन्हें जम्प सूट और अलग तरह की ड्रेस पहनाकर सजा दी जाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मज़ेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी और नुवान तुषारा सुपरमैन ड्रेस में नज़र आए हैं। ये सभी खिलाड़ी टीम मीटिंग में देरी से पहुंचे थे। यही वजह है उन्हें ये मज़ेदार सजा मिली है। MI के द्वारा साझा किये गए वीडियो में मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ी सजा मिलने वाले खिलाड़ियों से मज़े लेते हुए भी देखे जा सकते हैं।

Also Read: Live Score

बात करें अगर आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की तो उनके लिए सीजन की शुरुआत किसी बुरे सपने की तरह रही है। MI की टीम अब तक सीजन में तीन मैच खेल चुकी है और उन्हें तीनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आलम ये है कि पांच बार आईपीएल का टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें