दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले आईपीएल-13 के फाइनल के लिहाज से दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर यह है कि कभी उसके लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अब पूरी तरह फिट हैं और अपनी मौजूदा टीम को सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात की घोषणा की। 

Advertisement

मुंबई ने इसी सीजन के लिए बोल्ट को ट्रेड किया था। रोहित इसे अच्छा कदम मानते हैं क्योंकि इस सीजन में बोल्ट उनकी टीम के लिए काफी अच्छा साबित हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि फाइनल में भी वह अपना जलवा दिखाएंगे।

Advertisement

क्वालीफायर-1 मुकाबले के दौरान बोल्ट के चोटिल होने का अंदेशा था और वह अपने कोटे का ओवर भी पूरा नहीं कर सके थे। दो ओवर में बोल्ट ने हालांकि दिल्ली के खिलाफ दो विकेट लिए थे।

रोहित ने कहा, "ट्रेंट अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। हमारे लिए उनका सेशन अच्छा रहा। आशा है कि वह खेलेंगे और हमारे लिए कुछ अहम विकेट निकालेंगे।"

आईपीएल 13 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मुंबई की टीम पांचवीं बार खिताब जीतने का प्रयास करेगी जबकि दिल्ली की टीम पहला खिताब अपनी झोली में डालना चाहेगी। दिल्ली की टीम 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार