13 अप्रैल। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 ओवर में  5 विकेट पर 187 रन बनाए। स्कोरकार्ड

Advertisement

मुंबई के तरफ से क्विंटन डीकॉक ने सबसे ज्यादा 52 गेंद पर 81 रन की पारी खेली तो वहीं रोहित शर्मा ने 32 गेंद पर 47 रन बनाए।

Advertisement

मुंबई की टीम ने शुरूआत शानदार की थी और 11 ओवर कर 96 रन बना लिए थे। लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मुंबई इंडिंस की रनगति पर विराम भी लगा और छोटे - छोटे अंतराल पर विकेट गिरते थे।

आखिरी समय में हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला और तेजी से 11 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाकर मुंबई के स्कोर को 187 रन पर लेने जाने में सफल रहे।

राजस्थान के तरफ से जोफ्रा ऑर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे। धवल कुलकर्णी के खाते में 1 विकेट आए। जयदेव उनादकट ने भी एक विकेट हासिल करने में सफलता पाई।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार