विराट कोहली की RCB के खिलाफ रोहित शर्मा की MI के संभावित प्लेइंग इलेवन का एलान, इन्हें मिला मौका

Updated: Tue, May 01 2018 15:28 IST
Mumbai Indians predicted playing XI vs RCB ()

बेंगलुरू, 1 मई (CRICKETNMORE)| मजबूत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को हराकर जीत की पटरी पर लौटी मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस इस साल प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से उसके घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेगी। 

मुंबई की बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। वहीं एविन लुइस भी बड़ी पारियां खेलने का दम रखते हैं। 

मुंबई के लिए बुरी बात यह रही है कि काइरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या का बल्ला इस सीजन में अधिकतर शांत रहा है। रोहित चाहेंगे कि अब जब टीम को क्वालीफायर में जाने के लिए लगातार जीत की जरूरत है तो ये दोनों अपना कमाल दिखाएं। 

ये टीम जीत सकती है 2019 वर्ल्ड कप, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी

वहीं मुंबई की गेंदबाजी की मजबूत कड़ी मयंक मार्कंडे रहे हैं। वहीं क्रुणाल पांड्या ने भी प्रभावित तो किया है, लेकिन वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं। 

 

मिशेल मैक्लेघन का भी प्रदर्शन निरंतर अच्छा नहीं रहा है। मुंबई की इस सीजन में सबसे बड़ी कमजोरी टीम का एकजुट होकर न खेल पाना रहा है। अगर वह ऐसा कर पाने में सफल हो जाती है तो निश्चित ही बेंगलोर को मात दे देगी। 

मुंबई इंडियंस (संभावित प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, एविन लुइस, बेन कटिंग/ मुस्तफिजुर रहमान, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, मयंक मार्कंडे, मिशेल मैक्लेघन।

Photo Source: IPL
 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें