7 अप्रैल, (CRICKETNMORE)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में जब सफल टीमों की बात की जाती है, तो दो टीमों का नाम सबसे पहले आता है। इसमें एक है चेन्नई सुपर किंग्स और दूसरी मुंबई इंडियंस। ये दो दमदार और सफल टीमें आईपीएल के 11वें संस्करण के पहले मैच में शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। 

Advertisement

मुंबई तीन बार (2013, 2015 और 2017) खिताब अपने नाम कर चुकी है। चेन्नई (2010, 2011) दो बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही है। मुंबई एक बार उपविजेता रही है तो वहीं चेन्नई चार बार खिताब से चूकी है।

Advertisement

मुंबई ने पिछले सीजन के कई खिलाड़ियों को अपने साथ रखा है।  

मुंबई की धुरी कप्तान रोहित शर्मा हैं। बल्लेबाजी में रोहित जब फॉर्म में होते हैं तो सभी जानते हैं कि वह कितने खतरनाक होते हैं। रोहित के अलावा टीम की बल्लेबाजी जेपी ड्यूमिनी, काइरोन पोलार्ड, शान किशन, एविन लुइस के जिम्मे रहेगी। 

 

गेंदबाजी में मुंबई ने अपने सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बनाए रखा है। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, मिचेल मैक्लेनाघन, हार्दिक पांड्या हैं। 

Advertisement

श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय इस बार मुंबई के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। 

मुंबई इंडियंस (संभावित प्लेइंग इलेवन)

एविन लुईस,  इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, काइरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या,  क्रुणाल पांड्या, मिचेल मैक्लेनाघन, मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बूमराह, राहुल चहर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार